फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पाइपलाइन फटने से 15 वार्डों में पेयजल संकट

Thu, 30 Jul 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पाइपलाइन की मरम्मत करते कारीगर व टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद
विज्ञापन
कटरा बाजार। नगर पंचायत कटरा बाजार की मुख्य पेयजल पाइपलाइन फटने से पूरे कस्बे में जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। दो दिन से चल रहे मरम्मत कार्य के बावजूद बृहस्पतिवार को भी पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके चलते नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में करीब 20 हजार की आबादी पेयजल संकट से परेशान रही।
विज्ञापन

नगर पंचायत की मुख्य पाइपलाइन में मंगलवार को आई खराबी के कारण वैकल्पिक नई पाइपलाइन से भी जलापूर्ति नहीं हो सकी। सुबह से ही पानी नहीं आने पर लोग हैंडपंपों और निजी स्रोतों पर निर्भर रहे। नगर पंचायत प्रशासन ने वार्डों में पानी से भरे टैंकर भेजकर अस्थायी व्यवस्था की।
नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन ने बताया कि मुख्य पाइपलाइन फटने से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। स्थानीय स्तर पर मरम्मत कराई गई, समस्या का समाधान नहीं हो सका। बाहर से विशेषज्ञ बुलाए गए हैं, जो पाइपलाइन की मरम्मत में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि देर रात तक मरम्मत कार्य पूरा कर जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)

पाइपलाइन की मरम्मत करते कारीगर व टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें