फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सूख गए पौधे, खाली ट्रीगार्ड बता रहे जिम्मेदारों की लापरवाही

Wed, 31 Jan 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। पौधरोपण महाभियान के तहत जिले में लाखों पौधे रोपकर कागजों में हरियाली बिखेर दी गई। पर जमीनी हकीकत अलग है।
विज्ञापन

पानी व रखरखाव के अभाव में हाईवे के डिवाइडर पर लगे अधिकांश पौधे सूख गए और खाली ट्रीगार्ड विभागीय लापरवाही की गवाही दे रहे हैं।
गोंडा-जरवल फोरलेन हाईवे पर डिवाइडर के बीच जुलाई 2023 में लाखों की संख्या में पौधे लगाए गए थे। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए कहीं बांस तो कहीं लोहे की ग्रिल का ट्री गार्ड लगाया गया था, लेकिन विभाग के जिम्मेदार पानी देना भूल गए।
विज्ञापन

इससे रोपे गए करीब सभी पौधे सूख गए हैं। इसे लेकर सवाल करने पर जिम्मेदार विभाग एक-दूसरे की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
वन विभाग के उप निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि कई विभागों के सहयोग से पौधरोपण कराया गया था, जिस विभाग से पौधे लगाए गए थे उसी को संरक्षण की भी जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन

हाईवे पर लोकनिर्माण विभाग की ओर से पौधरोपण कराया गया था। संबंधित विभाग को पत्र भेजकर सिंचाई कराने की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें