फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुण्यतिथि पर याद किए बापू, गूंजा रघुपति राघव राजा राम

Wed, 31 Jan 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि जिलेभर में शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। सरकारी व निजी कार्यालयों पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। स्कूलों में बापू पर प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गूंजता रहा।
विज्ञापन

शहर के बहराइच रोड स्थित कुष्ठ सेवा संस्थान में शहीद दिवस का आयोजन किया गया। नगर मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर व जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. सीके वर्मा ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कुष्ठ रोग जागरूकता को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
45 कुष्ठ रोगियों को कंबल, बर्तन, फल तथा दैनिक उपयोगी वस्तुओं को दिया गया। इस दौरान संस्थान के सचिव नागेंद्र सिंह, आनंद शरण, चित्रांगद महंत, विशाल शरन, धर्मवीर, बजरंग त्रिपाठी, लालमणि द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं एलबीएस महाविद्यालय के बीएड संकाय में शहादत दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विभागध्यक्ष प्रो.श्याम बहादुर सिंह ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अध्यापक राम नरेश ने स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के योगदान पर प्रकाश डाला। अतुल द्विवेदी ने कहा कि सत्य और अहिंसा उनके विचारों के दो मूल स्तंभ थे। इस अवसर पर आशीष दूबे, इफ्तिकार अहमद, डॉ. लोहांश कल्यानी, राजेंद्र मिश्रा, प्रतिभा सिंह आदि रहे।

गांधी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
जानकी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की अगुवाई में बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा और त्याग के सिद्धांतों को आत्मसात करने की जरूरत है। जिला कांग्रेस कमेटी के राजा मोहल्ला स्थित कार्यालय पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि महात्मा गांधी के नीतियों के चलते देश के आजादी मिली। आज भी कांग्रेस पार्टी उनके पदचिंहो पर चल रही है। इस दौरान शिवकुमार दूबे आदि रहे। गांधीपार्क में कांग्रेस शहर कमेटी की ओर से रामाधुन का आयोजन किया गया। शहर अध्यक्ष रफीक रैनी की अगुवाई में रघुपति राघव राजा राम का भजन गाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें