गोंडा। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर निडर, निर्भीक, विद्वान तथा महान कर्मयोगी थे। वह राजनीतिक लोकतंत्र से ज्यादा सामाजिक लोकतंत्र को महत्व देते थे। बाबा साहब का मानना था कि सामाजिक समता के बिना राजनीतिक समता अर्थहीन है। ये बातें जिला पंचायत टिनशेड में डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने कहीं।
प्रो. डॉ. मंशाराम वर्मा ने कहा कि बाबा साहब नारी सम्मान और अधिकार के जनक थे। बाबा साहब ने हिंदू कोड बिल के माध्यम से भारत की नारी को आजादी का बोध कराया। रमेश विमल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ज्ञान के प्रतीक थे। संचालक एके नंद ने कहा कि डॉ. आंबेडकर भारत की आन-बान-शान के प्रतीक थे। रामकरन वर्मा, राम गुलाम चौधरी, डाॅ. श्रीचंद्र मौर्य, काशी राम मौर्य, हरि प्रसाद बौद्ध, मनमोहन वर्मा, छोटेलाल, शिवकुमार मौर्य, सुनील आनंद, बीपी विवेक, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
राजनीतिक दलों ने दी श्रद्धांजलि
सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन के नेतृत्व में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान अजय गौतम, जावेद, डॉ. अभिषेक सिंह, विनोद श्रीवास्तव, जैसराज यादव, संजय साहू, अफजल खां, मतीन सिद्दीकी, सुभाष गौतम, नंद कुमार आनंद, अजीम वारसी, देशराज भारती उपस्थित रहे।
कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद मिश्र, रफीक रैनी, जलील अहमद खान, शुक्ला प्रसाद शुक्ल, सगीर खान, अरविंद शुक्ल, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
याद किए गए बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर
बभनान/गोंडा। भाजपा नेताओं ने अंबेडकर चौराहा स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अनिल, राघवेंद्र ओझा पट्टू, मनीष, जसवंत लाल सोनकर आदि मौजूद रहे।
रमाबाई अंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज साबरपुर तथा राम सुरेमन जे आर बालिका इंटर कॉलेज असनहरा‑छपिया में शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्रबंधक वीरेंद्र प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार पासवान, वीरेंद्र वर्मा, जगदीश पटेल मौजूद रहे।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पूर्व मंडल प्रभारी जयशंकर गौतम व जिलाध्यक्ष मोहित भारती के नेतृत्व में पोर्टरगंज स्थित जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर दीनानाथ गौतम, विनोद, प्रेमनाथ, गुफरान खान, शहजाद, अंकित, मुकेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)