फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पर संशय खत्म, छात्रों ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षाओं 2021 की तिथियों जारी होने पर छात्रों ने खुशी जताई है। परीक्षा को लेकर बना संशय नए साल के पहले दिन ही दूर हो गया।
विज्ञापन

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चार मई से 10 जून तक होने की जानकारी मिलने पर छात्रों ने कहा कि इससे स्थिति साफ हो गई है और अब तैयारी तेज कर दी जाएगी। एक मार्च से प्रयोगात्मक परीक्षाएं होना भी तय हो गया है।
जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा दस और बारह की परीक्षाएं 4 मई 2021 (मंगलवार) से शुरू होंगी। स्कूलों में प्रैक्टिकल व आंतरिक मूल्यांकन एक मार्च से होंगे। दोनों कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा समय सारिणी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

सीबीएसई समय-समय पर परीक्षा से संबंधित जानकारी के बारे में सभी छात्रों को सूचित करेगी। सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। फातिमा कॉलेज के गणित शिक्षक संजीव अग्रवाल सोशल मीडिया सहित किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी को तब तक सही नहीं माना जाना चाहिए जब तक कि यह जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपल्बध न हो।
कोरोना महामारी से पहले घरों में रहे और फिर आनलाइन पढ़ाई शुुरू की। अब सोशल डिस्टेसिंग के साथ शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को अपने भविष्य की चिंता सता रही थी। परीक्षा कैसे होगी, आनलाइन या आफ लाइन जैसे सवालों का हल तिथियां तय होने से मिल गया तो छात्रों में उत्साह है।
छात्र अनिकेत कहते हैं कि परीक्षा को लेकर उठ रहे सवालों का हल मिल गया है अब तैयारी में जुट गए हैं। इसी तरह शुभ श्रीवास्तव ने बोर्ड का आभार जताया कि तिथि तय कर दी है। विवेक तिवारी ने कहा कि तिथि तय होने से अन्य तैयारियों के लिए समय तय करने का अवसर मिला है।
प्रभात पांडेय व बबली पाठक ने कहा कि कोविड काल में पढ़ाई में अभूतपूर्व दौर से हम लोग गुजरे हैं। परीक्षा से काफी उम्मीदें हैं। शुभम शुक्ल ने कहा कि तिथि को लेकर बेचैनी थी जो अब दूर हो गई है। सुधांशु व हिमांशु शुक्ल ने कहा कि बोर्ड से सही समय पर तिथि तय कर दिया है। पुरुषोत्तम ने कहा कि अब पूरा जोर परीक्षा की तैयारी पर होगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। सीबीएसई की ओर से परीक्षा की तिथियां तय होने के बाद अब यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी होने की उम्मीद है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले के 485 इंटर व हाईस्कूलों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी दिया है कि परीक्षार्थी और छात्र-छात्राएं यदि परीक्षा फार्म भरने से इस बार छूटे तो उन पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, वित्तविहीन कालेजों की मान्यता तक छीनी जा सकती है। बोर्ड ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए चौथी बार परीक्षा फार्म भरने व पंजीकरण की तारीखें बढ़ाई हैं। इसके बाद अवसर नहीं मिलेगा। विभाग ने प्रधानाचार्यों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। माना कि इस कार्य में वह रुचि नहीं ले रहे हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुुमार ने बताया कि शासन ने कोविड-19 को देखते को देखते हुए पहले तीन बार परीक्षा फार्म भरने व पंजीकरण की तारीखें बढ़ाईं। इसके बाद भी छात्र-छात्रएं अवशेष रह गए। इसलिए चौथी बार विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका दिया गया है।
10वीं व 12वीं के संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का फार्म पांच जनवरी तक भरने और कक्षा नौ व 11 के संस्थागत विद्यार्थियों का पंजीकरण 10 जनवरी तक कराने को कहा गया है। इसमें लापरवाही पर स्कूलों के मान्यता रद किए जाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इनसेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें