फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धानेपुर में महिला मतदाताओं का दबदबा, पुरुषों को पछाड़ा

Sun, 02 Apr 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। निकाय चुनाव में इस बार महिलाओं का दबदबा रहेगा। धानेपुर नगर पंचायत में तो पुरुषों को पीछे छोड़कर महिलाएं आगे निकल गई हैं। यहां कुल 21141 मतदाता हैं, जिसमें 10454 पुरुष तो वहीं 10687 महिलाएं हैं। इस तरह मतदाताओं में 233 महिलाएं अधिक हैं। पूरे जिले में यह इकलौती नगर पंचायत है, जहां की मतदाता सूची में महिलाओं का दबदबा है।
विज्ञापन



जिले की 10 निकायों में 173 वार्डों के लिए तैयार मतदाता सूची के आधार पर ही चुनाव होने हैं। इसके लिए 262316 मतदाताओं में 123864 महिला मतदाता हैं, वहीं 138449 पुरुष मतदाता हैं। इसी में नवगठित धानेपुर नगर पंचायत महिला मतदाताओं के मामले में मिसाल बन गई है। जिले की सातों निकायों में धानेपुर निकाय सबसे अलग हो गई है। नवगठित इस नगर पंचायत के अध्यक्ष का पद अनारक्षित है। यहां पर भाजपा, सपा के साथ ही कांग्रेस व बसपा भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। महिला मतदाता अधिक होने से महिला प्रत्याशी उतारने की रणनीति भी कई दल तैयार कर रहे हैं।





क्षेत्र का नेतृत्व कर चुकी हैं महिलाएं
धानेपुर क्षेत्र मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां से दो बार नंदिता शुक्ला विधायक रह चुकी हैं। वह लोकसभा का चुनाव भी 2019 में सपा से लड़ चुकी हैं। जिले की सात सीटों में वर्ष 2012 में नंदिता शुक्ला मेहनौन से विधायक रहीं। इस तरह क्षेत्र का नेतृत्व महिलाएं कर चुकी हैं। इस बार निकाय चुनाव में महिला मतदाता अधिक होने से चर्चा जोर पकड़ रही है कि निर्णायक भूमिका महिलाओं की ही होगी।
विज्ञापन





महिला मतदाता की बराबरी की पहल कर चुका है निर्वाचन विभाग
लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव हो या फिर पंचायत चुनाव। महिला मतदाताओं को पुरुषों के बराबर करने के लिए हर बार प्रयास होता है। निकाय चुनाव में भी इसके लिए डिग्री कॉलेज आदि में जागरूकता अभियान चलाया गया। पहली बार किसी क्षेत्र में महिला मतदाता पुरुषों के मुकाबले आगे बढ़ी हैं। इसे अच्छा संकेत बताया जा रहा है।





मतदाता सूची जारी की गई है। महिला मतदाता अधिक हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संदेश है। मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। लोकतंत्र इसी से सशक्त होगा।
विज्ञापन

- नारायण, सहायक निर्वाचन अधिकारी (निकाय)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें