फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: क्रय-विक्रय समिति की मतदाता सूची का प्रकाशन आज

Sun, 02 Apr 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सहकारिता विभाग के तहत क्रय-विक्रय समितियों की निर्वाचन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। सोमवार को प्रबंधक समिति सदस्यों की अनंतिम मतदाता सूची जारी होगी। मंगलवार को आपत्ति व निस्तारण के बाद बुधवार को अंतिम सूची प्रदर्शित की जाएगी। 12 अप्रैल को प्रबंधक समिति सदस्य का चुनाव होगा। उसके बाद 13 अप्रैल को क्रय विक्रय समितियों के सभापति, उपसभापति तथा अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन होगा। सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि सभी चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन





अब तक इन पदों पर हो चुके चुनाव
सहकारिता विभाग के विभिन्न पदों के लिए अब तक तीन चुनाव हो चुके हैं। 11 मार्च को सहकारी समितियों के प्रबंध कमेटी सदस्य (डेलीगेट) का चुनाव हुआ। 19 मार्च को समितियों के सभापति व उपसभापति का निर्वाचन हुआ। 31 मार्च को 14 सहकारी संघ (ब्लॉक यूनियन) के सभापति व उपसभापति का निर्वाचन हुआ। क्रय-विक्रय समितियों के बाद गन्ना विकास समितियों के विभिन्न पदों के लिए चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें