फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोरखपुर व देवरिया टीम का दबदबा

Thu, 06 Nov 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते आईजी अमित पाठक।
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस लाइन ग्राउंड में चार दिवसीय 25वीं अंतरजनपदीय गोरखपुर जोन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच गोरखपुर और संतकबीरनगर व दूसरा मैच श्रावस्ती और देवरिया की टीमों के बीच खेला गया। पहले दिन गोरखपुर व देवरिया का दबदबा रहा। फाइनल 9 नवंबर को होगा।
विज्ञापन


इससे पहले प्रतियोगिता की शुरुआत आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक ने दीप जलाकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद बल्लेबाजी करते हुए की। प्रतियोगिता के प्रथम दिन पहला मैच पूल-बी की टीमों गोरखपुर और संतकबीरनगर के बीच खेला गया। इसमें संतकबीरनगर टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी।
गोरखपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 4 विकेट पर 216 रन बनाए। इसमें रवि चौधरी ने 56 गेंदों में नाबाद 147 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संतकबीरनगर की टीम 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी। इस मैच में गोरखपुर टीम के रवि चौधरी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ तथा संतकबीरनगर टीम के प्रशांत त्रिपाठी को ‘बेस्ट बॉलर’ घोषित किया गया, जिन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए।
विज्ञापन


दूसरा मैच पूल-ए की टीमों श्रावस्ती व देवरिया के बीच हुआ। इसमें श्रावस्ती की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 10 विकेट पर 113 रन बनाए। देवरिया की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.2 ओवर में 06 विकेट खोकर 114 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में देवरिया टीम के रवि को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ एवं ‘बेस्ट बॉलर’ घोषित किया गया। 13 गेंदों में 18 रन बनाए व 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए।
प्रतियोगिता के दौरान कमेंट्री का संचालन अजय कुमार पांडेय व आनंद कुंवर भट्ट ने किया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में गोंडा के साथ गोरखपुर, संतकबीरनगर, देवरिया, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर व कुशीनगर की टीम प्रतिभाग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें