बभनान (गोंडा)। छपिया क्षेत्र के हड़िया बेलडीहा गांव में बृहस्पतिवार को एक बाहरसिंघा भटककर आ गया। गांव में पहुंचते ही कुत्तों ने हमला कर उसे नोच कर घायल कर दिया।
ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। टीम के पहुंचने से पहले ही बाहरसिंघा ने दम तोड़ दिया। वनरक्षक सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वन विभाग की टीम ने पंचनामा भरकर ग्रामीणों के सहयोग से मृत बारहसिंघा को दफना दिया।