करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज-हुजूरपुर रोड पर ग्राम छतईपुरवा के पास बाइक व साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक की हालत गंभीर है।
नगर के सकरौरा मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर फेरी लगाने वाला सिराजुद्दीन (35) निवासी धौहरेमऊ इमलिया जिला सीतापुर बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से हुजूरपुर की तरफ जा रहा था। तभी करनैलगंज की तरफ से बाइक से आ रहे आकाश शुक्ल (22) निवासी नहवा परसौरा की आमने-सामने टक्कर हो गई।
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉ. इमरान मोईद ने सिराजुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत बिगड़ने पर उसे ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सिराजुद्दीन के परिजनों को सूचना दी गई है।