मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान करते डॉ. अखिलेश त्रिपाठी। - संवाद
गोंडा। मानवता की मिसाल पेश करते हुए सोमवार को एक डॉक्टर ने खुद रक्तदान कर मरीज की जान बचाई। झंझरी विकासखंड के भगहर बुलंद निवासी गुड़िया (10) थैलेसीमिया की मरीज है। सोमवार सुबह उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने तीमारदारों से तुरंत एक यूनिट खून की व्यवस्था करने को कहा। मगर गुड़िया के परिजनों ने जल्द ही रक्तदान करने की बात कहकर तुरंत रक्तदाता लाने में असमर्थता जताई। इस पर गुड़िया का इलाज कर रहे डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने खुद रक्तदान कर उसकी जिंदगी बचाई। उन्होंने कहा कि हमारा पेशा लोगों की जान बचाना है, खुद रक्तदान करने पर सुखद महसूस हुआ।