फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक से अभद्रता, डाक्टर ने देखने से किया इनकार

Tue, 28 Mar 2017 11:28 PM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में मंगलवार को इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात एक डाक्टर ने रेलवे के वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक से न सिर्फ अभद्रता की बल्कि उन्हें यह कहकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी से बाहर कर दिया कि वह रेलवे में हैं, इसलिए उनका इलाज यहां नहीं हो सकता।
विज्ञापन


जिसके बाद स्टेशन अधीक्षक को अपना इलाज शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में कराना पड़ा। दरअसल लखनऊ में एक मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे लेकिन रास्ते में दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था। मामले में वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक की ओर से इसकी तहरीर कोतवाली नगर में दी गई है।  
   
मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आलोक सिंह ने लखनऊ में एक मीटिंग बुला रखी थी। जिसके लिए गोंडा रेलवे से वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक एएन मिश्र व एरिया मैनेजर शिवेन्द्र सिंह इंटरसिटी ट्रेन से लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन


टे्रन जैसे ही गोंडा रेलवे स्टेशन से कुछ आगे बढ़ी कि वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक एएन मिश्र को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया। एएन मिश्र को पसीने से तर-बतर देख एरिया मैनेजर ने आनन-फानन में ट्रेन को कचहरी स्टेशन पर रुकवा दिया और तत्काल उन्हें एबुंलेंस से इलाज कराने के लिए भेजा। इसी दरम्यान वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक एएन मिश्र का बेटा प्रदीप मिश्र भी आ गया और वह उन्हें लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचा।

यहां जिला अस्पताल के इमरजेंसी रूम में वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक का उपचार होता, इतने में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आलोक शुक्ल वहां आ गए और वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक को देखते ही उन्हें पहचान गए।

उन्होंने कहा कि वह यहां करने आए हैं, वह तो रेलवे में हैं, इसलिए अपना इलाज भी वहीं जाकर कराएं। जिसपर उन्होंने डाक्टर से नम्रता के साथ उपचार करने को भी कहा। लेकिन वह कुछ पुरानी बातों को लेकर उनपर उखड़ पड़े और अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने लगे। इतना ही नहीं अपनी बात कहते हुए उन्हें उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी से बाहर भी कर दिया।

जिसके बाद हाई ब्लड प्रेशर और सीने में तेज दर्द की शिकायत से पीड़ित वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक को अपना उपचार शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में कराना पड़ा। मामले में एएन मिश्र की ओर से इसकी तहरीर कोतवाली नगर में दी गई है।       
विज्ञापन

  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें