गोंडा। रक्तदान कर महादानी बनने का एक मौका आपको फिर मिल रहा है। आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। बस इतना ही सोच लें और खुद को रक्तदान के लिए तैयार करें। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर 14 जून को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगेगा। रक्तदान के इच्छुक लोग दिए गए नंबर पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ‘अमर उजाला’ के शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। यदि आपकी कोई संस्था है और आप लोग सामूहिक रूप से रक्तदान कर सकते हैं या करा सकते हैं तो दिए गए नंबर पर संपर्क करें। श्रीकांत मिश्र 8318002830