फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने संविधान, तो सिटी मजिस्ट्रेट ने इतिहास की दी क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। डीएम मार्कंडेय शाही व सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने अभ्युदय योजना के तहत एलबीएस पीजी कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को पढ़ाया।
विज्ञापन

डीएम शाही ने भारतीय संविधान के बारे में परीक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण टिप्स और सवालों की जानकारी दी। डीएम ने छात्र-छात्राओं को बताया कि परीक्षाओं के संविधान से संबंधित किस प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं, उन्हें कैसे तैयार करना है।
सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने बताया कि परीक्षाओं की तैयारी के लिए सेलेबस को कैसे डिवाइड करके शेड्यूल निर्धारण करें। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा में सफलता के किन किन पाठ्य चीजों को कैसे सेट करें, के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा में सफलता के समय प्रबंधन और पाठ्य सामग्री का ब्रेक अप बहुत ही महत्व रखता है। इस दौरान प्रतियोगी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें