फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अधूरे निर्माण पर डीएम सख्त, ठेकेदार को नोटिस

Wed, 07 May 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। निरीक्षण के दौरान नगर में सौंदर्यीकरण और इंटरलॉकिंग का काम अधूरा मिलने पर डीएम नेहा शर्मा ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को कड़े निर्देश दिए हैं। ठेकेदार को तत्काल नोटिस जारी करने और स्वीकृत कार्य को जल्द शुरू कराने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मंगलवार शाम नगर का भ्रमण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि गुरुनानक चौक से गुड्डूमल चौराहा तक स्वीकृत कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। इंटरलॉकिंग हटाने के बाद सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। अधिशासी अधिकारी को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि वे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें और कार्य की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें