फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डीएम ने बीएसए का रोका वेतन

Wed, 09 Jul 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई में लापरवाही मिलने पर नाराज डीएम नेहा शर्मा ने बीएसए अतुल कुमार तिवारी का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। साथ ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा है कि कई बार स्पष्ट निर्देश देने के बावजूद मान्यता विहीन विद्यालयों के संचालन पर रोक नहीं लगाई गई है। यह प्रतीत होता है कि विभागीय स्तर पर लापरवाही या स्वार्थवश संरक्षण की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
जिलाधिकारी ने दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। चेतावनी दी है कि यदि तत्काल प्रभाव से ऐसे विद्यालयों की बंदी और उनके संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




किताबों को लेकर सौंपा ज्ञापन
समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। इसमें किताबों के मूल्य में वृद्धि का मुद्दा उठाते हुए अभिभावकों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया गया है। साथ ही स्कूलों के विलय पर भी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें