फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को आश्रय दिलाने में किसान करें मदद: डीएम

Wed, 15 Mar 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बैठक में जानकारी देते हुए डीएम उज्जवल कुमार।
विज्ञापन
गोंडा। छुट्टा पशुओं के आश्रय देने में किसान मदद करें। पशुओं को आश्रय दें, इसके लिए प्रशासन भी व्यवस्था करने में लगा है। यह अपील बुधवार को किसान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने किसानों से की। उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओं की समस्या हम सबके बीच से ही हुई है, ऐसे में सबकी जिम्मेदारी है कि निदान के लिए एक साथ आएं।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों के सुझावों पर भी अमल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि कुछ लोग छुट्टा पशुओं की समस्या को तूल दे रहे हैं और अराजकता पैदा कर रहे हैं। इसमें किसान के बजाए कुछ अराजक लोग शामिल हैं। इसकी भी जांच होगी और कार्रवाई होगी। स्कूलों में कतई पशुओं को न ले जाएं, वहां बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी किसानों की समस्याओं को सुना, लेकिन ज्यादातर बात छुट्टा पशुओं पर ही केंद्रित रही। किसानों ने खाद, बीज, सिंचाई, केसीसी, ऋण आदि को लेकर अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। कृषि विभाग, नाबार्ड व अन्य विभागों को टीम बनाकर किसानों के कल्याण की योजनाएं संचालित करने पर डीएम ने जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें