फोटो-7-गोंडा में डीएम आवास पर तेंदुआ होने की सूचना पाकर कांबिंग करते डीएफओ। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार आवास व आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ होने की सूचना से लोग भयभीत हैं। बता दें कि श्रम विभाग कार्यालय के बगल झाड़ियों में तो कभी डीएम आवास पर तेंदुए की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय हो जाते हैं। इसी क्रम में शनिवार को डीएम आवास परिसर में तेंदुआ होने की सूचना पर डीएफओ आरके त्रिपाठी की अगुवाई में कांबिंग की गई। हालांकि, यहां पर तेंदुआ नहीं मिला।
डीएफओ ने बताया कि शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। ट्रैकिंग कैमरे लगाए गए हैं। कहा कि लगातार निगरानी की जा रही है। दो दिन पहले भी स्थानीय लोगों व दुकानदारों को सतर्क किया गया था। इधर, जिलाधिकारी आवास में तेंदुए होने की सूचना से लोग परेशान हैं। (संवाद)