फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग पर सख्त हुए डीएम, शहर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सोशल डिस्टेसिंग के पालन में लोगों की अनदेखी पर जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने गुरुनानक चौक क्षेत्र का निरीक्षण कर दुकानदारों को हिदायत दी। लोगों से अपील किया कि घरों के बाहर सड़कों पर एकत्र न हों। कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि आने वाला बहुत ही अहम है, ऐसे में सभी लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। चौराहों पर पुलिस व प्रशासन की व्यवस्था को परखा और निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कारोना से बचाव के लिए घरों में रहना है और किसी काम से कोई बाहर आया है तो शीघ्र ही घर लौट जाएं। सड़क पर अनावश्यक लोगों का जुटना ठीक नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन की ओर बड़े पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं। जरूरी काम के लिए बाहर आने वालों को सहयोग भी देने का कार्य कर रहे हैं, इसके बाद भी कई स्थानों पर लोगों के एकत्र होने की जानकारी मिल रही है।
जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने शहर का निरीक्षण करके लोगों को सावधान किया। इसके अलावा उन्होंने मेडिकल स्टोरों पर दवाओं आदि की उपलब्धता की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने अपील किया है कि लोग घरों में ही रहें, लोगों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने शहर के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। लोगों को सर्तकता बरतने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें