गोंडा। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार से शुरू होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए देवीपाटन मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। रविवार को चयनकर्ता संजय सिंह और अयूब शाह की देखरेख में खिलाड़ियों का ट्रायल कराया गया। इसके बाद मंडलीय टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन
चयनित टीम में सैफ अली, शुभम कलहंस, रवि राना, वसीम, दिव्यांश द्विवेदी, अनुभव अग्रहरि, आशु, राजवीर सिंह, विनोद कुमार, मूसा यूसुफ, नितिन कुमार, विशाल यादव, अभिराज श्रीवास्तव, राम मोहन, दिव्यांश सिंह और आशुतोष चौबे शामिल हैं। राहुल प्रजापति, अंकित कुमार, अयान और मोहम्मद अहमद रजा को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। (संवाद)