फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मंडल की हैंडबॉल टीम घोषित

Thu, 23 Jul 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
चयनित ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल की महिला हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ी 26 जुलाई को अयोध्या के लिए रवाना होंगी। प्रतियोगिता 27 से 29 जुलाई तक होगी। टीम में चयन के लिए बुधवार को उतरौला रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ट्रायल हुआ। प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर देवीपाटन मंडल की अंतिम टीम घोषित की गई।
विज्ञापन


चयनित खिलाड़ियों में प्रियंका उपाध्याय, सबा, सविता, मानसी पांडेय, रुद्रा, रुद्रांशी, चैताली शर्मा, श्रद्धा गिरि, सर्वाद्धया पांडेय, अर्चना सोनकर, रेनू मौर्य, साक्षी चौहान शामिल हैं। जबकि, जानवी गुप्ता व पूजा साहनी को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है।

टीम मैनेजर हिना खातून के नेतृत्व में पूरी टीम 26 जुलाई को अयोध्या के लिए रवाना होगी। प्रतियोगिता में मंडल की खिलाड़ी विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज, प्रशिक्षक अभय तिवारी और सचिव राजीव कुमार ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें