क्रिकेटर को सम्मानित करतीं मंडलायुक्त।
गोंडा। भारतीय की अंडर-19 क्रिकेट टीम के उपकप्तान क्रिकेटर लक्ष्य रायचंदानी को मंगलवार को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके प्रथम क्रिकेट कोच एवं कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ सहायक सुरेंद्र कुमार को भी खिलाड़ियों को तराशने में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
आयुक्त कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मंडलायुक्त ने कहा कि लक्ष्य रायचंदानी ने कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोंडा और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि लक्ष्य अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर भविष्य में भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम का भी प्रतिनिधित्व करेंगे। मंडलायुक्त ने लक्ष्य के माता-पिता राजेश रायचंदानी और लक्ष्मी रायचंदानी के साथ उनके प्रथम कोच सुरेंद्र कुमार की भी सराहना की।