फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राष्ट्रकथा के लिए अयोध्या मार्ग पर आठ दिन तक रहेगा डायवर्जन

Wed, 31 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एक जनवरी से नंदिनी नगर महाविद्यालय में होने वाले राष्ट्रकथा महोत्सव में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने रूट डायवर्जन से लेकर अन्य बिंदुओं पर कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन


एसपी विनीत जायसवाल के अनुसार, श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए आठ जनवरी की शाम तक गोंडा-अयोध्या राजमार्ग पर भारी वाहनों व रोडवेज बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
बस्ती, अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहन कटरा शिवदयालगंज से किशुनदासपुर क्रॉसिंग होते हुए वजीरगंज विकास खंड कार्यालय के सामने आकर गोंडा-अयोध्या राजमार्ग पर पहुंचेंगे। इसी प्रकार गोंडा से अयोध्या की तरफ जाने वाले वाहन दर्जीकुआं तिराहे से मनकापुर, टिकरी, किशुनदासपुर क्रॉसिंग होते हुए कटरा शिवदयालगंज पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें