फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जिलाधिकारी व सीडीओ ने गेहूं की पैदावार का आकलन किया

Fri, 10 Apr 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व सीडीओ अंकिता जैन ने गेहूं की पैदावार का आकलन किया। जिलाधिकारी ने पिपरा बाजार में, जबकि सीडीओ ने सुभागपुर में फसल कटाई कराई। पिपरा बाजार में सुरेश कुमार तिवारी के खेत में 29 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज का आकलन हुआ।
विज्ञापन

कृषक राम अवतार के खेत में 41 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज पाई गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फसल कटाई का प्रयोग पारदर्शी ढंग से कराने के निर्देश दिए। इससे जिले में गेहूं की औसत उपज का सटीक आकलन हो सकेगा। यह प्रयोग फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को मिलने वाले लाभ की गणना में भी सहायक होगा। इस दौरान तहसीलदार सदर मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें