फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगी जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता

Mon, 24 Aug 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय खेल दिवस व हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता कराई जाएगी। खेल निदेशालय के निर्देशानुसार 29 अगस्त को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। क्रीड़ाधिकारी रंजीत राज ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 साल आयुवर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। इसमें जिले के विद्यालयों और खेल संस्थानों की टीमें प्रतिभाग कर सकेंगी। इच्छुक टीमों को 28 अगस्त की शाम तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोंडा में अपनी प्रविष्टि जमा करनी होगी। क्रीड़ाधिकारी ने संबंधित विद्यालयों, खेल संस्थानों और खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें