गोंडा। आयुक्त कार्यालय में सोमवार को मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद का आयोजन किया गया। इसमें अपर आयुक्त मीनू राणा ने 30 महिलाओं की समस्याएं सुनीं। महिलाओं ने पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद समेत विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें अपर आयुक्त के समक्ष रखीं। मीनू राणा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी कार्रवाई की जाए।