फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जिला व्यायाम शिक्षक निलंबित

Tue, 05 Dec 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पीएसी ग्राउंड में सोमवार को आयोजित कीड़ा प्रतियोगिता के दौरान भोजन को लेकर मची अफरातफरी के मामले में बीएसए ने जिला व्यायाम शिक्षक को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। वहीं जिला व्यायाम शिक्षकों को भी जिम्मेदारी से कार्यमुक्त कर दिया है। साथ ही जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह को क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी। सुबह चार बजे ग्राउंड में पहुंचकर दिशा निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भोजन का समुचित इंतजाम नहीं किया गया। इससे अफरातफरी का माहौल रहा। संजय सिंह को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है।
यही नहीं, बीएसए के आदेशों की अवहेलना, व्यायाम शिक्षक को पूर्व में सूचना न देना व संचालन में गड़बड़ी जैसे अन्य कई आरोप लगाए गए हैं। जिला व्यायाम शिक्षिका प्रियंका सिंह को उनके दायित्व से कार्यमुक्त कर दिया गया है। शिक्षक संजय सिंह को सीहागांव झंझरी से संबद्ध किया गया है। जबकि प्रियंका सिंह को मूल विद्यालय पूरे दौलतपुर परसपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जल्द जारी हो सकता है तैनाती के लिए आदेश
बीएसए प्रेमचंद ने बताया कि जल्द जिला व्यायाम शिक्षक की तैनाती के लिए आदेश जारी किए जाएंगे। माना जा रहा है कि सीडीओ की नाराजगी के बाद बीएसए ने जिला व्यायाम शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की है। सीडीओ एम. अरुन्मोली ने कम बच्चों के साथ ही सिर्फ दो विद्यालयों के बच्चों के बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने को लेकर शिक्षकों व अधिकारियों को चेताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें