फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 चहेतों को बांट दी समाजवादी पेंशन

Wed, 01 Jun 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2015-16 में समाजवादी पेंशन के आवंटन में अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए जिले के तीन विकास खंडों में जमकर खेल किया गया। यहां पात्र लोगों को मिलने वाली पेंशन को ब्लाक की जिम्मेदारी संभाल रहे एक बाबू ने अपने चहेतों को रेवड़ी की तरह बांट दी।
विज्ञापन


इसके लिए एक गांव के लक्ष्य को काटकर दूसरे गांव को आवंटित कर दिया गया। यही नहीं मुजेहना ब्लॉक में तो इस रेवड़ी के बंटवारे के चलते यहां आवंटित किए गए 4473 लक्ष्य के सापेक्ष 4915 लोगाें को पेंशन दे दी गई। 

वित्तीय वर्ष 2014-15 व 2015-16 में शासन ने जिले को 85 हजार 677 लोगों को समाजवादी पेंशन देने का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य के मुताबिक जिले के सभी ब्लॉकों में आबादी के अनुपात में गांव वार लक्ष्य का आवंटन किया जाना था। इस क्रम में इटियाथोक को 4358, रूपईडीह को 5362 व मुजेहना को 4473 पात्रों को पेंशन देने का लक्ष्य दिया गया था। इसी लक्ष्य के सापेक्ष इन गांवों में पात्रों का चयन कर उन्हें समाजवादी पेंशन से लाभान्वित किया जाना था।
विज्ञापन


पात्रों के चयन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौपी गई थी, जबकि इन पात्रों के सत्यापन व जांच के लिए समाज कल्याण विभाग की तरफ से एक पटल सहायक मुजीब की तैनाती की गई थी। लेकिन सत्यापन के लिए लगाए गए बाबू ने इसमें जमकर हेराफेरी की।

बाबू ने अपने चहेते ग्राम प्रधानों के गांवों को लाभ पहुंचाने के लिए उनके गांव को आवंटित किए गए लक्ष्य का भी ध्यान नहीं रखा और उन्हें उनके लक्ष्य से कई गुना ज्यादा लोगों को पेंशन का आवंटन कर दिया। विकास खंड मुजेहना में 4473 पात्रों को समाजवादी पेंशन देने का लक्ष्य मिला था लेकिन यहां 4915 लोगों को पेंशन का आवंटन कर दिया गया। जो आवंटित लक्ष्य से 442 अधिक है। 

इन गांवों को किया गया लक्ष्य से अधिक का आवंटन
ब्लॉक            गांव            लक्ष्य            आवंटन
मुजेहना        बैजपुर            74            180
मुजेहना        धर्मेई                92            218

मुजेहना        लखनीपुर            65            214
मुजेहना        महेशभारी            39            105
मुजेहना        रेतवागाड़ा            189            336

रूपईडीह        भटपुरवा            50            134
रूपईडीह        दुल्हापुर पहाड़ी    51            236
रूपईडीह        सरहरा                34            238

रूपईडीह        उसरैना                107            218
इटियाथोक        दूल्हमपुर            49            114
इटियाथोक        कुकरिहा            89            100

अभिलेख देखने पर ही कुछ कह सकते हैं
मुजेहना, रूपईडीह व इटियाथोक में समाजवादी पेंशन की जांच व सत्यापन के लिए पटल सहायक मुजीब को जिम्मेदारी दी गई है। इन ब्लॉकों में लक्ष्य से अधिक के आवंटन की मुझे जानकारी नहीं है। इस संबंध में मैं अभिलेख देखने के बाद ही कुछ बता सकूंगा। -अमरजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोंडा

समाजवादी पेंशन के लिए लक्ष्य का निर्धारण जिलाधिकारी व सीडीओ की कमेटी करती है। लक्ष्य से अधिक का आवंटन किसी भी दशा में नहीं किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ है तो गलत है। इसकी जांच कराई जायेगी। -अरूण पांडेय, उपनिदेशक समाज कल्याण, देवी पाटन मंडल
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें