फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रताड़ना से क्षुब्ध किसान ने जान दी

Sun, 26 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर। फर्जी मामलों में फंसाए जाने और प्रताड़ना से परेशान होकर एक किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसने अपनी डायरी में भाई, उसकी पत्नी सहित तीन लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

देवरिया कला निवासी विनोद कुमार (50) ने शनिवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
गांव की एक महिला ने कुछ समय पहले विनोद व उनके पिता के विरुद्ध मारपीट तथा दो बेटों के विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक अन्य महिला ने भी उनके खिलाफ तहरीर दी थी। विनोद के विरुद्ध दो बार शांतिभंग की कार्रवाई भी हो चुकी थी।
विज्ञापन

मौत से पूर्व विनोद ने डायरी में भाई अवधेश, उसकी पत्नी निर्मला और गीता को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा है कि इनके कारण जनवरी से अब तक फर्जी मामलों में दो बार जमानत करा चुका हूं। विनोद के परिवार में पत्नी मालती, चार बेटे अनिल, सुखदेव, शुभम, सुनील और दो बेटियां कुसुम व सुसुम हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. अजय यादव ने मरीज को देखा था, उन्हें जहरीला पदार्थ खाने की आशंका हुई थी। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपी अवधेश, निर्मला और गीता के विरुद्ध धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें