डीआईजी अनिल राय ने रविवार को छपिया व खोड़ारे थाने का मुआयना किया। मुआयने के दौरान थाना खोड़ारे में डीआईजी को खामियां मिली। जिसमें सुधार के थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। डीआईजी अनिल कुमार राय रविवार को थाना छपिया पहुंचे।
यहां प्रशासनिक भवन, मालखाना, हवालात, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, जीपी (गोवरमेंट प्रापर्टी) लिस्ट देखी। उन्होंने जर्जर प्रशासनिक भवन को देखकर थानाध्यक्ष को इसकी मरम्मत एवं नए भवन के निर्माण के लिए थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपराधियों पर नियंत्रण के लिए रात गश्त एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के बार्डर वाले गांवों पर विशेष ध्यान देने व बैंक और चौराहों पर निगरानी बढाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी थाना खोड़ारे पहुंचे।
यहां शस्त्रागार, कंप्यूटर कक्ष, व थाने की साफ सफाई की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। मगर आगंतुक कक्ष का शीशा टूटा मिलने पर नाराजगी जताई। डीआईजी ने यहां चल रहे भवन निर्माण में दोयम दर्जे की ईट व मौरंग की खराब क्वालिटी का इस्तेमाल होने पर भी नाराजगी जताते हुए थानाध्यक्ष पवन सिंह को ठेकेदार से मिलकर मिलकर मानक के अनुसार निर्माण कराने के निर्देश दिए।