झंझरी (गोंडा)। कोतवाली देहात के तेलियानी उपाध्याय गांव में एक महिला को खुले में शौच से रोकने पर विवाद हो गया। दलित महिला का आराेप है कि उसे खेत में घुसने से गांव के ही सुरेंद्र तिवारी ने रोका और मारने को दौड़े। उसे बचाने भतीजा कृष्णचंद्र आया तो उस पर फायरिंग कर दी। फिलहाल हवाई फायरिंग होने से भतीजा बाल-बाल बच गया। विवाद को सुनकर गांव के लोग भी जुट गए, आरोप है कि सुरेंद्र तिवारी धमकी देते हुए मौके से भाग खड़े हुए। गांव के लोगों ने पीड़ित महिला मालती देवी
के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। संवाद