फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दावे-आपत्तियों का निस्तारण पूरा, 10 अप्रैल को जारी होगी सूची

Fri, 27 Mar 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावे और आपत्तियों के निस्तारण के साथ ही अनमैप और तार्किक विसंगतियों को दूर करने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। अब 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने के लिए तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन

एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद छह जनवरी से छह मार्च तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गई थीं। इनका निस्तारण निर्धारित समय सीमा में पूरा किया गया है। साथ ही वर्ष 2003 के एसआईआर के तहत मैप न हो पाने वाले पात्र मतदाताओं का नाम भी सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अधिकारियों के अनुसार मतदाता सूची में पाई गई तार्किक विसंगतियों को भी पुनरीक्षण के दौरान ठीक किया गया है, जिससे सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें