फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र संचालन में फिसड्डी 16 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बर्खास्त

Sun, 09 Apr 2017 11:07 PM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही बरतने व केंद्रों से लगातार अनुपस्थित रहने वाली 16 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने रविवार को इन सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को केंद्रों से गायब रहने वाली सुपरवाइजरों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।       
विज्ञापन


बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा देने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इन नाौनिहालों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से मुक्त करने की जिम्मेदारी भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कंधों पर है। सरकार इसके लिए इन केंद्रों पर पूरक पोषाहार, हाटकुक्ड योजना व हौसल पोषण मिशन जैसी तमाम योजनाओं का संचालन कर रही है लेकिन धरातल पर इन योजनाओं का असर नही दिखाई दे रहा है।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर इन योजनाओं का संचालन तो दूर यहां तैनात कार्यकत्रियां व सहायिकाएं केंद्रों तक नहीं पहुंच रही हैं। जिसके चलते अधिकतर केंद्रों पर ताला ही लटका रहता है। इन केंद्रों की निगरानी का जिम्मा संभालने वाली सुपरवाइजर व बाल विकास परियोजना अधिकारी भी अपने कमरों से बाहर निकलना जरूरी नहीं समझते। ऐसे में तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद होने की शिकायत लगातार जिला प्रशासन को मिल रही थी।
विज्ञापन


आठ आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे मिले जहां की कार्यकत्रियां व सहायिकाएं बिना किसी सूचना के लगातार गैरहाजिर चल रही थीं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि विभागीय जांच व शिकायतों को लेकर जिले के कई ब्लाकों की आठ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां तथा आठ आंगनबाड़ी सहायिकाएं लगातार अनुपस्थित चल रही थीं जिसके कारण आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन नहीं हो पा रहा था।

जिलाधिकारी ने बताया कि बेलसर ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्री शबा ए हक जो केन्द्र संचालन न कर अपनी क्लीनिक चलाते पाई गईं। इसी तरह से पण्डरीकृपाल की आंगनबाड़ी कार्यकत्री शान्ती देवी, वजीरगंज की आंगनबाड़ी सहायिका गीता शर्मा, अमरावती, पूनम देवी रावत, नीलम पाण्डेय, आंगनबाड़ी सहायिका शोभावती, ब्लॉक परसपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता, बभनजोत की आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोज तिवारी, नीलम देवी, बिन्दू सिंह, किरन वर्मा, रीता देवी, रंजना देवी, शान्ती देवी व नाजरीन बानो को रविवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव को लापरवाही बतरने वाली सुपरवाइजरों, कार्यकत्रियों  व सहायिकाओं के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें