गोंडा। ब्लॉक संसाधन केंद्र बेलसर परिसर में शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने मिशन प्रेरणा, ऑपरेशन कायाकल्प व अन्य विभागीय बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में ई-पाठशाला एवं मोहल्ला पाठशाला संचालित करने पर जोर दिया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित सभी प्रधानाध्यापकों से ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 14 पैरामीटर पर करने के निर्देश दिए। बीईओ ने मानव संपदा पर अवकाश पेंडिंग होने पर नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि कोई भी प्रधानाध्यापक मानव संपदा पर अवकाश न रोके और समय से निस्तारण करें।
एआरपी पुष्कर तिवारी, अनिल मिश्रा, श्याम नारायण पांडेय, सत्यव्रत वर्मा ने सपोर्टिव सुपर विजन से संबंधित जानकारी दी और सभी शिक्षकों को दीक्षा एप का प्रयोग करने को कहा। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष उमा शंकर सिंह, शिक्षक नेता राजेश शुक्ल, यूटा के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, राकेश शुक्ल, दीपक उपाध्याय, दीपक प्रजापति, राधेलाल, कृष्ण मोहन सिंह, लेखाकार महेश शुक्ल, कंप्यूटर आपरेटर अरुण पांडेय समेत सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहे।