फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 2508 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

Thu, 19 Feb 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन जोन में बिजली बिल राहत योजना में लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं पर कार्रवाई के बाद बकायेदार उपभोक्ताओं पर भी नजरें टेढ़ी हो गई हैं। बृहस्पतिवार को जोन के 2508 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। पंजीकरण न कराने वाले 2508 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। इस कार्रवाई के बाद 2169 उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण करा लिया। बिजली बिल राहत योजना के तहत दिसंबर से अब तक 2,65,632 उपभोक्ताओं को लाभ मिल चुका है। इससे 226.41 करोड़ रुपये का राजस्व जमा हुआ है।
मुख्य अभियंता ने बताया कि योजना के तृतीय एवं अंतिम चरण के मात्र नौ दिन शेष हैं। इसमें उपभोक्ताओं को बिजली बिल के ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट मिल रही है। मूलधन पर 15 प्रतिशत और विद्युत चोरी के मामलों में 40 प्रतिशत छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें