हारीपुर स्थित एक निजी कॉलेज में मार्कड्रिल के दौरान छत से उतरते एसडीआरएफ के कर्मी। -स्रोत: विभ
गोंडा। पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार दोपहर एक सूचना आई। इमरजेंसी का हवाला देते हुए हारीपुर स्थित एससीपीएम मेडिकल कॉलेज में पुलिस व एंबुलेंस टीमों को पहुंचने के लिए कहा गया। कुछ ही मिनट में एंबुलेंस व अन्य टीमें पहुंच गईं। दरअसल, शुक्रवार को आपदा से बचाव को लेकर तैयारी का पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें सब कुछ दुरुस्त मिला। मनकापुर में पुरानी ट्रेजरी कार्यालय, करनैलगंज में तहसील कार्यालय, तरबगंज के ग्राम रेतादल सिंह में भी आग, भूकंप, बिल्डिंग गिरने आदि से राहत व बचाव का पूर्वाभ्यास किया गया। आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि मॉकड्रिल का उद्देश्य वास्तविक आपदा की स्थिति में तैयारियों का मूल्यांकन करना एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना था। (संवाद)