फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा से प्रयागराज के बीच चलाई जाए सीधी ट्रेन

Wed, 27 Sep 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे उपभोक्ता क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्यों की बैठक बुधवार को गोरखपुर स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में हुई। जिसमें गोंडा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता व समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने क्षेत्र के लोगों की रेल से जुड़ी समस्याओं को लेकर 16 सूत्री मांगपत्र सौपा। उन्होंने गोंडा से प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेन चलाने की जीएम से मांग की।
विज्ञापन

पंकज कुमार श्रीवास्तव ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से मनकापुर होकर प्रयागराज तक चलने वाली सरयू साकेत एक्सप्रेस का विस्तार गोंडा जंक्शन तक करने, लखनऊ से जगन्नाथपुरी वाया गोंडा तथा कामाख्या से लखनऊ वाया गोंडा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रतिदिन किए जाने और गोंडा से नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की। उन्होंने दैनिक यात्रियों तथा छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए बाघ एक्सप्रेस एवं आम्रपाली एक्सप्रेस का गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन पर तथा मनकापुर में बाघ एक्सप्रेस, गोरखधाम तथा अमरनाथ एक्सप्रेस का ठहराव किए जाने की मांग की।
बलरामपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव इटियाथोक व जरवल रोड पर करने, गोंडा में रेलवे आवास की मरम्मत, ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, गोंडा रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली जर्जर सड़क का निर्माण कराने एवं गोंडा में अपर मंडल रेल प्रबंधक रैंक के अधिकारी तैनात किए जाने की मांग की। महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण ने शॉल भेंटकर एवं अपर महाप्रबंधक वीके सिंह ने स्मृति चिह्न प्रदान कर पंकज को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें