फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत

Wed, 21 Oct 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो मासूम बच्चे बुधवार को बकरी चराने गए थे। इसी दौरान दोनों तालाब में नहाने लगे। अचानक पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चले गए। इससे दोनों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। घर वालों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर पचपेड़वा थाना क्षेत्र तिलकहना गांव के निकट स्थित ईंट-भट्ठे के बगल स्थित तालाब में घटी। पड़ोसी गांव इंदिराडिहवा सिसहनिया निवासी हरीराम का बेटा रामधीरज (13) और राम किशोर का बेटा करमवीर (8) बुधवार को घर से बकरी चराने निकले थे। दोनों तालाब के पास बकरी चरा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब में कूद गए। तालाब की गहराई का अंदाज न होने के कारण दोनों पानी में डूब गए। काफी देर तक बाहर न आने से चिंतित आसपास के लोगों ने मामले की सूचना परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिवारीजनों व ग्रामीणों ने काफी देर तक तालाब में तलाश कर रामधीरज व करमवीर को बाहर निकाला। तब तक दोनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। देर शाम परिवारीजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों बच्चों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें