फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मुफ्त होगा डिजिटल एक्सरे

Tue, 20 Oct 2015 11:06 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शरीर की अंदरूनी चोटों सहित तमाम अन्य बीमारियों के लिए जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को जो डिजिटल एक्सरे अभी तक बाहर से कराना पड़ता था, उस एक्सरे का लाभ आने वाले दिनों में मरीजों को जिला अस्पताल के भीतर मिलना शुरू हो जाएगा। वह भी बिल्कुल मुफ्त होगा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि स्वास्थ्य निदेशालय ने इसके लिए तीन करोड़ रुपये की एक डिजिटल एक्सरे मशीन जिला अस्पताल को मुहैया कराई है। इसे परिवार कल्याण के क्षेत्रीय निदान केंद्र में स्थापित किया गया है। बतौर सीएमएस पंचायत चुनाव की अधिसूचना खत्म होते ही मशीन का उद्घाटन करा इसे मरीजों की सेवा में समर्पित कर दिया जाएगा।

सूबे की अखिलेश सरकार ने जिला अस्पताल में होने वाले एक्सरे की सुविधा को बीते साल निशुल्क कर दिया था। इसके बाद से जिला अस्पताल सहित जिले भर के सभी सरकारी अस्पतालों में, जहां-जहां एक्सरे की सुविधा उपलब्ध है, वहां मरीजों का एक्सरे निशुल्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


लेकिन एक्सरे मशीन से जो प्रिंट आउट मरीजों को मुहैया होता है, उसकी क्वालिटी और प्लेट ठीक न होने के कारण ज्यादातर डॉक्टर एक्सरे रिपोर्ट देखते ही मरीजों को डिजिटल एक्सरे की सलाह दे दिया करते थे।

इस पर मरीजों को न चाहते हुए भी बाहरी पैथालॉजी सेंटरों से डिजिटल एक्सरे 200 से 250 रुपये देकर कराना पड़ता था। ऐसे में जिला अस्पताल के मरीजों की सुविधा का ख्याल रखते हुए स्वास्थ्य निदेशालय ने मरीजों के डिजिटल एक्सरे की सुविधा को आसान और मुफ्त बनाने के लिए इसकी एक मशीन गोंडा जिला अस्पताल को मुहैया करा दी है।

जिला अस्पताल में हड्डी रोग के भर्ती होने वाले मरीजों का ऑपरेशन अब सी-आर्म मशीन से किया जाएगा। इस मशीन से ऑपरेशन होने के नाते अगर किसी मरीज के पैर, कूल्हे या शरीर के किसी अन्य स्थान पर कोई राड डाली जा रही है, तो उसे ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर सीधे ऑपरेशन थिएटर में लगे कंप्यूटर मॉनिटर पर देख सकेंगे, जिससे उन्हें इसके ऑपरेशन में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए सी-आर्म मशीन जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में लगा दी गई है।

तीन करोड़ रुपये की निदेशालय ने एक डिजिटल एक्सरे मशीन उन्हें जिला अस्पताल के लिए मुहैया कराई है। इसका पंचायत चुनाव के बाद उद्घाटन कराया जाएगा, जिसके बाद यह मशीन मरीजों की सेवा के लिए समर्पित कर दी जाएगी।

इससे जिला अस्पताल में एक्सरे कराने वाले मरीज आसानी से अपना डिजिटल एक्सरे करा सकेंगे। वह भी बिल्कुल मुफ्त होगा। साथ ही हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन के लिए एक सी-आर्म मशीन भी जिला अस्पताल में लगाई गई है, ताकि हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन बगैर किसी दिक्कत के आसानी से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें