फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने एसओ को लगाई फटकार

Mon, 09 Nov 2015 11:41 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में आए खरगूपुर थानाध्यक्ष को सही वर्दी न पहनने पर डीआईजी जेपी सिंह ने कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव व त्योहार को लेकर सोमवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन हाल में पुलिस अधिकारियों व थानाध्यक्षों की बैठक पुलिस उपमहानिरीक्षक जेपी सिंह ने ली।

एसपी अनिल सिंह व एएसपी आरके सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में आए थानाध्यक्ष अंगदराय की वर्दी देखकर डीआईजी नाराज हो गए। उन्होंने फटकार लगाते हुए दोबारा सही वर्दी पहनकर न आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बैठक में दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा व पंचायत चुनाव को लेकर थानाध्यक्षों के पेंच कसे। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी मूर्ति स्थापित होने वाले स्थान व उनके विसर्जन के रास्ते तथा निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर पूरी तरह से तैयारी कर ली जाए।

कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त प्रबंध किए जाएं। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अराजक तत्वों व शांति भंग करने वाले लोगों पर अभी से शिकंजा कसते हुए उन्हें पाबंद किया जाए।

चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाए। चुनाव संपन्न कराने के लिए आए अर्द्ध सैनिक बलों के रहने व खाने की व्यवस्था कर ली जाए। ठंड में अधिक होने वाली चोरियों को रोकने के लिए गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


लंबित विवेचनाओं का पूरा करने तथा आपराधिक घटनाओं के खुलासे में कोताही कदापि न बरती जाए। इस दौरान सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह, सीओ मनकापुर सहित अन्य क्षेत्राधिकारी व सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें