फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट प्राचार्य ने संभाला बीएसए पद का प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रिक्त चल रहे पद शासन से नियुक्ति होने तक डायट प्राचार्य विनय मोहन वन को प्रभार सौंपा गया है। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने डायट प्राचार्य को प्रभार देते हुए विभाग की व्यवस्था में सुधार के निर्देेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में स्थानांतरित शिक्षकों से धन उगाही के मामले में तत्कालीन बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति को निलंबित कर दिया गया था। उसके बाद अभी तक शासन से किसी की तैनाती नही दी गई।
पंचायत चुनाव में विभाग की अहम भूमिका है, स्कूलों में ही बूथ बने हैं और कर्मियों की चुनाव ड्यूटी भी लगानी है। ऐसे में अधिक दिनों तक प्रभार न देने से व्यवस्था प्रभावित थी।
विज्ञापन

बीएसए का प्रभार लेने के बाद डायट प्राचार्य व सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन ने विभाग में कार्यों की समीक्षा किया। अभी नगर व ग्रामीण के फेर में फंसे शिक्षकों के कार्य मुक्ति के बारे में भी उन्होंने आदेशों का परीक्षण करके निर्णय लेने की बात कही है। इसके अलावा कहा कि शैक्षिक व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें