फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हूटर बजाते दौड़ीं डायल 100 की 44 गाड़ियां

Thu, 15 Dec 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में मैदान में चल रहे गोंडा महोत्सव से गुरुवार को आधुनिक सुविधाओं से लैस डायल 100 की 44 गाड़ियों को सूबे के कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से डायल 100 प्रोजेक्ट लांच किया है। इरादा है कि इससे जिलों में सभी थाना क्षेत्रों में वारदात व हादसों की सूचना पर पुलिस समय से पहुंचकर कार्रवाई करे।

गुरुवार को मंत्री पंडित सिंह ने डायल 100 की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर 17 थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया। अब डायल 100 की गाड़ियां वारदात व हादसों की सूचना पर 10 से 20 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच जाएंगी। राज्यमंत्री वंशीधर बौद्ध, आईजी मोहित अग्रवाल, देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसके दीक्षित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें