गोंडा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास व वीरगाथा संजोने वाले समाजसेवी धर्मवीर आर्य का शुक्रवार को उनके आवास पर निधन हो गया। 74 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली तो जिलेभर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए शव रामलीला मैदान के पास स्थित नौशहरा मोहल्ला में रखा जाएगा। समाजसेवी की याद में 12 जनवरी को गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा होगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के मंत्री धर्मवीर आर्य ने जिले में सांस्कृतिक विरासत संजोने के लिए काफी प्रयास किए। आजादी की लड़ाई लड़ने वाले महाराजा देवीबख्श सिंह, अशरफ बख्श खां, फजल अली, आमिर अली, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी से जुड़े स्थलों व उनकी स्मृतियों को संजोने का कार्य किया है। उनके निधन पर वाजिद अली, विवेकमणि श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, कैलाशनाथ गुप्ता आदि ने शोक जताया है। (संवाद)
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।