फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चमका धनतेरस का बाजार, लुभा रहे आकर्षक ऑफर

Fri, 17 Oct 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
चौक बाजार में सजावट का सामान खरीदतीं महिलाएं। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। आज धनतेरस है। इसके लिए बाजार तैयार हैं। बर्तन बाजार में कई तरह के ऑफर की भरमार है। इलेक्ट्राॅनिक्स में कई नए आकर्षक आइटम के साथ ही उपहार भी हैं। वहीं, आटोमोबाइल में एडवांस बुकिंग चल रही है। कारोबारियों की मानें तो इस बार दीपपर्व पर बेहतर कारोबार होगा।
विज्ञापन

बर्तन कारोबारी राम सिंह ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ होता है। इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि बदलते समय के साथ भी यह परंपरा कायम है। इस बार लोगों काे ट्राई प्लाई स्टेनलेस स्टील कुकवेयर के बर्तन पसंद आ रहे हैं। यह हमेशा नॉन स्टिक कुकवेयर से भी बेहतर होता है, क्योंकि यह लंबे समय तक चलता है। तीन लेयर के इस बर्तन की खासियत यह है कि इसमें भोजन तेजी से पकता है और पोषण बरकरार रखता है। इसका ढाई लीटर का कुकर 2,500 तथा साढ़े तीन लीटर का कुकर 3,500 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह कड़ाही और भगौने भी खूब बिक रहे हैं।
बर्तन कारोबारी राहुल कुमार के मुताबिक इस बार अलग-अलग डिजायन में ऑयल केन भी बिक्री के लिए मंगाए हैं। डिजाइन बदल जाने से थाली, कटोरी व गिलास जैसे कई बर्तनों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पीतल की कड़ाही, गिलास, कटोरी के साथ ही 25 से 35 हजार के डिनर सेट का भी क्रेज बढ़ा है, जिसे लोग अपने डाइनिंग टेबल की शाेभा बढ़ाने के लिए खरीदना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों को लुभा रहा आटोमोबाइल बाजार
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार में भी रौनक है। बाजार में ऑफर्स की धूम है। कोई भी शोरूम खाली नहीं है। व्यवसायी ज्योति पांडेय का कहना है कि लोगों ने वाहन बुक कर लिए हैं, डिलीवरी लेने धनतेरस पर आएंगे। इस बार कई तरह के ऑफर भी लोगों को दिए जा रहे हैं। व्यवसायी भोले का कहना है कि इस बार इलेक्ट्राॅनिक वाहनों की मांग अधिक है। व्यवसायी उमेश शाह ने बताया कि इस बार शनिवार को धनतेरस है। इसलिए इस बार आटोमोबाइल को लेकर धनतेरस तीन दिन का हो गया है।
लोगों को लुभा रहे ऑफर
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में तेजी है। टीवी, होम थिएटर, फ्रीज, एसी, वाशिंग मशीन, ओवन आदि सामान लेने के लिए शोरूमों पर लगातार इंक्वायरी की जा रही है। विभिन्न कंपनी जीरो परसेंट ब्याज पर सामान दे रही हैं। कैशबैक ऑफर, स्कीम और निश्चित उपहार की घोषणा भी कंपनियों ने की है। व्यवसायी सोनू का कहना है कि इस बार बाजार में कई तरह के ऑफर कंपनियों ने दिए हैं।
- जीएसटी दरों में सुधार का असर कपड़ा व्यवसाय में दिखने लगा है। दीपपर्व की वजह से बाजार में रौनक है। दीपावली की तैयारियों ने बाजार को पूरी तरह से गुलजार कर दिया है। व्यवसायी मुकेश शुक्ल का कहना है कि इस बार अच्छा कारोबार हो रहा है।
- सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार सोनी का कहना है कि सराफा बाजार को बेहतर उम्मीद है। महंगाई के बाद भी लोग उत्साह में है। वह आभूषण को एक निवेश के तौर पर लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें