फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अन्नकूट दर्शन के लिए स्वामीनारायण मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 10 Nov 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
स्वामी नारायण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव में लगाया गया छप्पन भोग व प्रसाद ग्रहण करते लोग। -संवाद
विज्ञापन
मसकनवा/विश्नोहरपुर। अन्नकूट महोत्सव पर सोमवार को स्वामीनारायण मंदिर छपिया में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान घनश्याम महाराज को 56 पकवानों का भोग अर्पित कर भव्य आरती की गई। गुजरात के विभिन्न प्रांतों के साथ ही बस्ती, अयोध्या, बलरामपुर और संतकबीरनगर से बड़ी संख्या में हरिभक्त पहुंचे।
विज्ञापन

नगर के खैरा भवानी मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। नवाबगंज के कालीकुंड स्थित बालाजी मंदिर में अन्नकूट पर भंडारे का आयोजन किया गया। स्वयंभू बालाजी सेवा समिति की ओर से आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति प्रमुख सत्यप्रकाश ने बताया कि बालाजी महाराज को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस मौके पर राधेश्याम शास्त्री, राजकरन सिंह, फूल सिंह, संदीप गुप्ता और नीलेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
गोसेवा का दिया संदेश
पसका। गोवर्धन पूजा पर कंड़रू स्थित गोशाला में करनैलगंज विधायक अजय सिंह, अपर निदेशक पशुपालन डॉ. अरविंद कुमार और डिप्टी सीवीओ करनैलगंज डॉ. खिलाड़ी शंकर ने गो पूजन किया। गोवंश को तिलक लगाकर गुड़, चारा, केला और पूड़ी खिलाई गई। गोशाला के केयरटेकरों को अंगवस्त्र और पुष्पमाला देकर सम्मानित किया गया। (संवाद)

स्वामी नारायण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव में लगाया गया छप्पन भोग व प्रसाद ग्रहण करते लोग। -संवाद

स्वामी नारायण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव में लगाया गया छप्पन भोग व प्रसाद ग्रहण करते लोग। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें