फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू से जल लेकर शिवालयों की ओर बढ़े शिवभक्त

Sat, 08 Aug 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जल लेका जाते कांवड़िये।
विज्ञापन
नवाबगंज। हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन गूंज उठा। सावन के दूसरे सोमवार से पहले शनिवार को अयोध्या में सरयू से पवित्र जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का रेला सुबह से ही दिखने लगा था। शाम होते-होते अयोध्या मार्ग पर भीड़ बढ़ गई। डीजे की धुन पर थिरकते कांवड़ियों के जत्थों से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया।
विज्ञापन

अयोध्या से जल लेकर कांवड़िये अपने-अपने गांवों और शिवालयों की ओर रवाना हुए। कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में वाहन भी फोरलेन पर पहुंचे। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने शनिवार सुबह से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया था।
शिवदयालगंज तिराहे से अयोध्या के पुराने सरयू पुल की ओर चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन पर भी यातायात में बदलाव किया गया। अयोध्या की ओर कांवड़ियों के वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए फोरलेन पर जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस ने भीड़ और वाहनों की स्थिति पर लगातार नजर रखी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें