फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में जुटे भक्त

Tue, 11 Aug 2015 12:02 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार पर भोर से ही शिवालयों में श्रद्धालु उमड़ पड़े।  ओतप्रोत श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में खड़े होकर बारी-बारी से जलाभिषेक किया। दिन भर ओम नम: शिवाय के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे और आसपास का वातावरण शिवमय रहा। उधर भाजपाइयों ने कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस निकाला और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


सावन के दूसरे सोमवार पर भोर से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया। नगर के दुखहरणनाथ मंदिर श्रद्धालुओं ने लंबी लाइन लगाकर भगवान भोले का जलाभिषेक किया। इस बार दुखहरण नाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने काफी तैयारियां की थी।

महिला अस्पताल तिराहे से बेरिकेडिंग कर दुखहरणनाथ होकर स्टेशन जाने वाले वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। इन्हें बहराइच मार्ग से गल्ला मंडी होते हुए चलाया गया। उधर खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर पर भोर से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो गया। यहां भी महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।  
विज्ञापन


सोमवार को आशुतोष तुम अवढर दानी, आरत हरहु दीन मोहि जानी की भावना से ओतप्रोत श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश की। भोर से ही घरों में शिव भक्त जगकर शिवपूजन की तैयारियों में लग गए।

स्नान करने के बाद दूध, गन्ने का रस, धतूरा, बेलपत्र, बेर सहित भोलेनाथ को प्रिय विभिन्न प्रकार के फूल व फल व पेय लेकर श्रद्धालु शिवालयों की तरफ चल दिए। रास्ते व लाइनों में लगे होने पर भी लोग ओम नम: शिवाय का जाप करते रहे। ओम नम: शिवाय की जाप से आसपास का वातावरण शिवमय हो गया। बीच-बीच में उठ रहे हर-हर महादेव के जयकारों शिवभक्तों मेें उत्साह भर रहे थे।  

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। श्रद्धालुओं ने लंबी लाइनों में खड़े होकर घंटों इंतजार करने के बाद अपनी बारी आने पर भगवान शिव का जलभिषेक किया। महिला श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह रहा जिन्होंने लंबी कतारों में लगाकर भोले नाथ की पूजा की।

महिला श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए महिला थानाध्यक्ष नीलम  उपाध्याय की अगुवाई में शीलमती शर्मा, नम्रता चौधरी, एसएन वर्मा महिला व पुलिस के जवान तैनात रहे। (फोटो-13-गोंडा में दुखहरणनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए महिलाओं की कतार लगवाती पुलिस)

प्रदेश सरकार की पाबंदियों से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जुलूस निकाल कर जलाभिषेक किया। जिलाध्यक्ष नीरज मौर्य व सामाजिक न्याय मोर्चा के रंजीत बाबा की अगुवाई में पोर्टरगंज से निकाली यात्रा में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य परशुराम कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष बैभव सिंह, क्षेत्रीय नेता महेश नरायन तिवारी सहित अन्य भाजपाइयो ने अखिलेश सरकार होश में आओ, हिंदुओं की आस्था न दबाओ के नारे लगाए और दुखहरणनाथ मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेेक किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एके शुक्ल, सीओ सिटी एपी सिंह सहित भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें