फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 28 Aug 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सावन महीने के अंतिम सोमवार को पूरा जिला शिवभक्ति में रंगा नजर आया। भोर से ही शिवमंदिरों में भगवान आशुतोष औघड़दानी का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु उमड़ने लगे। पुष्प, भांग, अक्षत, दूध, गन्ना, बेलपत्र, शहद, शमी, धतूर, बेलपत्र आदि चढ़ाकर महादेव को खुश करने का प्रयास किया गया। खरगूपुर के महाभारत कालीन पृथ्वीनाथ मंदिर में आसपास के जिलों समेत नेपाल से भी आकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। एक अनुमान के अनुसार जिले के 200 से अधिक शिवमंदिरों में करीब तीन लाख भक्तों ने जलाभिषेक किया। शहर के दुखहरणनाथ मंदिर में भोर चार बजे कपाट खोला गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पांच बजे तक महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ अधिक होने के चलते डोंगा लगाकर बाहर से ही जलाभिषेक करने की व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन ने भक्तों की भीड़ के मद्देनजर वाहनों का रूट बदल दिया था। महिला अस्पताल व बड़गांव पुलिस चौकी से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। केवल पैदल ही श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

वजीरगंज क्षेत्र के बालेश्वरनाथ मंदिर में भोर से ही ओम नम: शिवाय के जयघोष के साथ शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला शाम तक चलता रहा। सोमवार भोर से ही मनकापुर के करोहानाथ मंदिर में भी जलाभिषेक व पूजन-अर्चन शुरू हो गया। क्षेत्र के मोटेनाथ, मनोकामना नाथ, सिद्धेश्वर नाथ, मायाराम कुट्टी, पंचायती मंदिर आदि मंदिरों में भी पूजन-अर्चन किया गया।
मसकनवा क्षेत्र के बाबा पाटेश्वर नाथ पतिजिया बुजुर्ग में भक्तों ने दूध, दही, घी, मधु, शर्करा, बेलपत्र आदि अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। क्षेत्र के तिलेश्वरनाथ शिव मंदिर तेजपुर, कस्बा स्थित विश्वेश्वरनाथ, नर्मदेश्वरनाथ, शिवमंदिर सोहिला, राजा फार्म, शिवमंदिर पर भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

परसपुर के कंडरू भारी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, कस्बा परसपुर के नौशहरा स्थित नर्वदेश्वर नाथ मंदिर, सिंगरिया स्थित सुभगनाथन शिव मंदिर सहित ग्रामीण अंचलों के शिवमंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। मोतीगंज में काजीदेवर के पास योगेश्वरनाथ व राजापुर परसौरा स्थित कोटेश्वरनाथ मंदिर में भी लोगों ने जलाभिषेक किया। चांदपुर में खदरननाथ बाबा मंदिर में भी लोगों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें