फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 25 May 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पृथ्वीनाथ मंदिर व जयप्रभाग्राम ​स्थित भ​क्तिधाम मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। - संवाद
विज्ञापन
खरगूपुर/जयप्रभाग्राम/गोंडा। पुरुषोत्तम मास के दूसरे सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला मुख्यालय स्थित दुखहरण नाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। यहां दोपहर तक जलाभिषेक और दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ की आराधना कर अपनी आस्था प्रकट की।
विज्ञापन


खरगूपुर स्थित प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व पूजन किया। रात तीन बजे मंदिर के पट खुलते ही भक्तों ने कतारबद्ध होकर जल, दूध, बेलपत्र, शमी, फूल, भांग और धतूरा चढ़ाया। परिसर ऊं नमः शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। पूजा के बाद महिलाओं और युवतियों ने मेले में खरीदारी भी की।
प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मेले में श्रद्धालुओं को जाम के कारण असुविधा हुई। पयागपुर-विशेश्वरगंज, आर्यनगर और विशुनापुर मार्ग से आने वाले वाहनों पर रोक न होने से लोग वाहन लेकर सीधे पृथ्वीनाथ चौराहा तक पहुंच गए। इससे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

जयप्रभाग्राम के भक्ति धाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं ने पंचमुखी महादेव का पूजन कर पति की लंबी उम्र व परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा, बेलपत्र, दूध, दही, शहद, चंदन और रोली अर्पित कर शिवलिंग का विशेष शृंगार किया। पुजारी यशोदा नंदन ने महाआरती कराई। पूजा के बाद प्रसाद बांटा गया। क्षेत्र के सदाशिव और चिंता हरण मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। इसी प्रकार जिले के बालेश्वरनाथ, बरखंडी नाथ समेत अन्य शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

पृथ्वीनाथ मंदिर व जयप्रभाग्राम स्थित भक्तिधाम मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें