फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु, झांकी ने मन मोहा

Tue, 22 Sep 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जोतिया गांव में भजन गाते सूरज द्विवेदी व अन्य और भाव विभोर श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर के जोतिया गांव में नवयुवक मित्र मंडल की ओर से आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव समारोह में सोमवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। लोक गायक सूरज द्विवेदी और उनकी टीम ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। इससे पहले गांव के बाल कलाकारों ने भगवान हनुमान की झांकी निकाली, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।
विज्ञापन

भजन संध्या का शुभारंभ सूरज द्विवेदी और उनकी टीम ने गजानन गणपति की स्तुति से किया। इसके बाद श्रीराम, राधा-कृष्ण और भगवान भोलेनाथ के भजनों की शृंखला प्रस्तुत की गई। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमते रहे। हाल ही में आई फिल्म हनुमान अंश के गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई’ की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के समापन पर आचार्य अमरनाथ शास्त्री ने भगवान गणेश की आरती कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अशोक तिवारी, सुनील कुमार, अन्नू तिवारी पंडित, चंद्रभान तिवारी, दिनेश तिवारी, अरुण तिवारी, नंदकिशोर तिवारी, जनार्दन प्रसाद, अजय तिवारी, बालकराम तिवारी आदि मौजूद रहे।

जोतिया गांव में भजन गाते सूरज द्विवेदी व अन्य और भाव विभोर श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें